चाईबासा : राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए बजट पेश किया। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने बजट की सराहना करते हुए इसे राज्य के लोगों की जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला अबुआ दिशोम बजट बताया। जोबा माझी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने बजट में सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा क्षेत्र को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही कृषि, पेयजल, स्वास्थ्य पर खास ध्यान देते हुए सभी विभागों में आवश्यकता के मुताबिक बजट दिया गया है।
उन्होंने सरायकेला के सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाए जाने के सरकार के निर्णय को स्वागत योग्य कदम बताया। मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लिए 14,065 करोड़ रुपये और राज्य के पेंशनधारियों के लिए 1463 करोड़ 58 लाख रूपये का बजट पारित किए जाने को साहसिक कदम बताया। सांसद ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गाें को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में यह अबुआ दिशोम बजट कारगर साबित होगा।

