Home » Chaibasa News : डीपीएस में एकेडमिक प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Chaibasa News : डीपीएस में एकेडमिक प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

शिक्षा ही मनुष्य की वास्तविक संपत्ति है और निरंतर प्रयास करने वाले छात्र ही आगे चलकर सफलता की बुलंदियों को छूते : चेयरमैन

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : दिल्ली पब्लिक स्कूल डीपीएस चक्रधरपुर के प्रांगण में बुधवार को शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह एकेडमिक प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर शैक्षणिक सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के होनहार विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके उपरांत विद्यार्थियों ने सुमधुर स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस समारोह का प्राथमिक उद्देश्य प्रतिभावान छात्रों के कठिन परिश्रम व सफलताओं की सराहना करना एवं अन्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना था।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही मनुष्य की वास्तविक संपत्ति है और निरंतर प्रयास करने वाले छात्र ही आगे चलकर सफलता की बुलंदियों को छूते हैं। उन्होंने सभी मेधावी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्राचार्य रविकांत शर्मा ने कहा कि डीपीएस चक्रधरपुर सदैव से गुणवत्तायुक्त शिक्षा और बच्चों के समग्र विकास के लिए संकल्पित रहा है। इस तरह के आयोजनों से छात्रों का मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने इस सफलता में अभिभावकों के निरंतर सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया।

वहीं उप-प्राचार्या राजश्री कुमारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पुरस्कार महज एक पड़ाव है, असली ध्येय ज्ञान प्राप्त करना होना चाहिए।समारोह के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Read Also Chaibasa Murder News : झाड़-फूंक कर रहे पुजारी की चाकू से गोदकर हत्या, गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Comment