Home » Chaibasa Murder News : झाड़-फूंक कर रहे पुजारी की चाकू से गोदकर हत्या, गांव में सनसनी

Chaibasa Murder News : झाड़-फूंक कर रहे पुजारी की चाकू से गोदकर हत्या, गांव में सनसनी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव में झाड़-फूंक करने वाले पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय गोरा अंगरिया के रूप में हुई है। गांव के ही 24 वर्षीय युवक पोंडे राम अंगरिया पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब पुजारी सो रहा था उसने उसी समय पुजारी की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर गोइलकेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुजारी पर हमला कर आरोपी फरार

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी पोंडे राम अंगरिया पिछले कुछ दिनों से अजीब हरकतें कर रहा था। परिवार वालों को लगा कि वह मानसिक रूप से परेशान है, इसलिए उसे ठीक करने के लिए झाड़-फूंक का सहारा लिया गया। मंगलवार रात पोंडे राम के घर में पूजा-पाठ रखा गया था, जिसमें पुजारी गोरा अंगरिया, डाकुवा मुखी राम अंगरिया और गांव के कई लोग शामिल हुए थे। देर रात अधिकांश लोग अपने घर चले गए, लेकिन पुजारी गोरा अंगरिया और डाकुवा वहीं रुक गए। उसी कमरे में आरोपी पोंडे राम भी सोया था। बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पोंडे राम ने अचानक धारदार चाकू से सोये हुए पुजारी पर हमला कर दिया। जब तक डाकुवा कुछ समझ पाता, आरोपी फरार हो चुका था।

मामला दर्ज कर जांच जारी, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

हादसे के बाद डाकुवा मुखी ने घटना की जानकारी गांव के मुंडा गोमा अंगरिया और पुलिस को दी। सुबह होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Read Also Chaibasa News : पहली बारिश में ही फट गए रेनकोट, सेल के श्रमिकों में आक्रोश, उच्चस्तरीय जांच की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Related Articles

Leave a Comment