Home » Ranchi Rail Division: जोन्हा-किता के बीच रेल ट्रैक पर भूस्खलन, रात भर चलती रही मरम्मत, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Ranchi Rail Division: जोन्हा-किता के बीच रेल ट्रैक पर भूस्खलन, रात भर चलती रही मरम्मत, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

लगातार बारिश से जोन्हा-किता रेलखंड में मिट्टी का कटाव, ट्रैक किनारे मरम्मत कार्य जारी, 10 किमी की रफ्तार से चली ट्रेन

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ​रांची और आसपास के इलाकों में जारी मूसलाधार बारिश अब रेल पटरियों पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार सुबह रांची रेल मंडल के जोन्हा-किता सेक्शन के पास अचानक जमीन धंसने और मिट्टी खिसकने से हड़कंप मच गया। पटरियों के ठीक किनारे हुई इस घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों की रफ्तार पर तुरंत ब्रेक लगा दिया गया। हादसे से बचने के लिए ट्रेनों को महज 10 किलोमीटर प्रति घंटे की बेहद धीमी गति से गुजारा गया।

​घटना की खबर मिलते ही रेलवे का तकनीकी अमला और बड़े अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। बारिश के कारण मिट्टी बेहद नरम हो चुकी थी, जिससे और ज्यादा भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा था। खतरे को टालने के लिए रेलवे टीम ने सबसे पहले पटरियों के किनारे बालू से भरी बोरियां बिछाकर ट्रैक को सहारा दिया और तात्कालिक सुरक्षा कवच तैयार किया।

​मंगलवार देर रात तक और आज तड़के भी रेलकर्मी मोर्चे पर डटे हुए हैं। प्रभावित हिस्से को मजबूत करने और मिट्टी का कटाव रोकने के लिए पटरियों के आसपास युद्धस्तर पर मरम्मत का काम चलाया जा रहा है।
​लगातार हो रही बारिश ने रेल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस पूरे रेलखंड में कई जगहों पर मिट्टी ढहने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल ट्रैक की कड़ी निगरानी की जा रही है और सभी सुरक्षा पैमानों को ध्यान में रखते हुए ही ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है, ताकि यात्रियों का सफर पूरी तरह सुरक्षित रहे।

Read Also: Kaushambi Firecracker Factory Blast : कौशांबी पटाखा फैक्ट्री हादसे में बढ़ी मौतों की संख्या, आंकड़ा 14 पहुंचा

Related Articles

Leave a Comment