Ranchi (Jharkhand) : हजारीबाग के ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह से जांच एजेंसी एसीबी (ACB) ने उनकी बेनामी संपत्ति और पत्नी के बारे में पूछताछ की है। इस दौरान विनय सिंह ने का जवाब चौंकानेवाला और आश्चर्यजनक है। पूछताछ के दौरान विनय सिंह ने कहा है कि एसीबी की ओर से बार-बार समन दिए जाने के बाद भी उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह एजेंसी के सामने क्यों नहीं आ रही हैं, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं करोड़ों की बेनामी संपत्ति के सवाल पर भी विनय सिंह ने अनिभिज्ञता जताई है। उनके परिजनों व करीबियों के नाम करोड़ों की संपत्ति कहां से आई है, इस संबंध में भी जानकारी नहीं है। बता दें कि विनय सिंह निलंबित आईएएस (IAS) विनय चौबे के करीबी हैं। आईएएस विनय चौबे शराब और वन भूमि घोटाला मामले आरोपी हैं।
पैसे कहां से आए, कब आए…? ‘पता नहीं’
जानकारी के अनुसार विनय सिंह दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर मौजूद करोड़ों रुपये की संपत्ति की प्रारंभिक जानकारी त क नहीं दे रहे हैं। यहां तक कि वास्तविक निवेश के बारे में पूछने पर स्पष्ट रूप से कह दिया कि याद नहीं है। पूछताछ के दौरान बार-बार सिर्फ यही दोहराते हैं कि सभी प्रॉपर्टीज इनकम टैक्स रिटर्न में दर्शाई गई है। लेकिन प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पैसे कहां से आए, कब आए और पैसों का भुगतान कैसे किया गया, इसका स्पष्ट जवाब उनके पास नहीं है।
“मुझे जानकारी नहीं…, मुझे याद नहीं…, मेरा कोई संबंध नहीं”
सूत्रों की मानें तो विनय सिंह एसीबी को जांच में सहयोग के बजाय लगातार टालमटोल करने वाले जवाब दे रहे हैं. विनय सिंह से एसीबी के पदाधिकारी कोई सवाल करते हैं तो उनका जवाब कुछ इस तरह होता है, “मुझे जानकारी नहीं”, “मुझे याद नहीं”, “मेरा कोई संबंध नहीं” वगैरह कह कर वे जांच की दिशा को मोड़ने का प्रयास करते हैं। साथ ही सवाल का जवाब देने से कराते प्रतीत होते हैं। बताया जाता है कि बेनामी संपत्ति या उनकी पत्नी के एसीबी के सामने नहीं आने से संबंधित महत्वपूर्ण सवालों पर अनिभिज्ञता जताना जांच में असयोग और इसे प्रभावित करने का प्रयास है। इन सवालों से बच कर विनय सिंह जानबूझकर जांच से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।
Read Also- RANCHI NEWS: RU ने पीजी वोकेशनल और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नामांकन को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन

