अदिति राव हैदरी का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जो अपनी एक्टिंग के अलावा खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीतती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक्टर सिद्धार्थ से शादी की है। इन दिनों अदिति अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।
अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्टूबर साल 1986 को हैदराबाद के तेलंगाना में हुआ था। बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि एक्ट्रेस के परदादा अकबर हैदरी साल 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके थे।
आइए जानते हैं अदिति के शाही लाइफ स्टाइल के बारे में।
अदिति राव हैदरी की हैदराबाद की रियासत
आपको बता दे कि अदिति के परिवार की जड़ें हैदराबाद में हैं। सबसे पहले, अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक तत्कालीन हैदराबाद एस्टेट के प्रधानमंत्री थे। दूसरी ओर, उनके चाचा असम के पूर्व राज्यपाल थे। इसके बाद, उनकी मां विद्या राव एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका हैं, जो ठुमरी और दादरा में माहिर हैं। हालांकि, अदिति अपने नाना के ज़रिए अपनी शाही जड़ों का पता लगाती हैं। उनके नाना जे. रामेश्वर राव वानापथी के राजा थे और हैदराबाद में निज़ाम के शाही दरबार के एक जाने माने रईस थे।
अदिति राव हैदरी और किरण राव का रिश्ता
अदिति के जीवन के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि वह आमिर खान की पहली पत्नी किरण राव के साथ एक खास रिश्ता साझा करती हैं। अदिति के नाना जे. रामेश्वर राव किरण के भी नाना थे। इसलिए, अदिति और किरण चचेरी बहनें हैं। आज तक, दोनों ने अपने रिश्ते को बरकरार रखा है और अक्सर एक-दूसरे से मिलने के लिए कुछ पल निकाल ही लेते हैं।
21 की उम्र मे हुई थी पहली शादी
आपको जानकर हैरानी होगी कि अदिति बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही शादी कर चुकी थी। एक्ट्रेस की पहली शादी महज 21 साल की उम्र में सत्यदीप मिश्रा से हुई और वो भी एक जाने माने अभिनेता हैं, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया। इसके बाद साल 2013 में अदिति राव और सत्यदीप मिश्रा का तलाक हो गया।अब एक्ट्रेस ने कुछ ही वक्त पहले एक्टर सिद्धार्थ संग दूसरी शादी रचाई है।
Read Also- The Great Indian Kapil Show: शाहीर शेख को क्यों कहते हैं ‘इंडोनेशिया का शाहरुख खान’, ये शो है वजह

