Home » गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की मौजूदगी में हुई प्रशासनिक चर्चा

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की मौजूदगी में हुई प्रशासनिक चर्चा

by The Photon News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी और एडीजी सुमन गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात को औपचारिक और सौहार्दपूर्ण बताया गया है।

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई गई। प्रधान सचिव और एडीजी के इस दौरे को प्रशासनिक संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में आज विभिन्न विभागों के उच्च पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की, जिसमें राज्य के विकास से जुड़े कई अहम पहलुओं पर चर्चा की गई।

यह शिष्टाचार भेंट, राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल और संवाद स्थापित करने का एक प्रयास माना जा रहा है। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की उपस्थिति ने इस बैठक को और अधिक महत्व दिया।

Read Also : Latehar : कुएं से बरामद हुआ नाबालिग का शव, लोगों ने किया सड़क जाम, चार दिन से थी लापता

Related Articles