Home » RANCHI NAGAR NIGAM: प्रशासक ने की इंजीनियरिंग शाखा की समीक्षा, शहर में चल रही योजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश

RANCHI NAGAR NIGAM: प्रशासक ने की इंजीनियरिंग शाखा की समीक्षा, शहर में चल रही योजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के विकास कार्यों और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल की गई। शुक्रवार को प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग शाखा की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में इंजीनियरिंग शाखा के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अर्बन हेल्थ सेंटर, लेबर चौक, वेंडिंग जोन, शेल्टर होम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, एमआरएफ सेंटर, सी एंड डी वेस्ट प्लांट, तालाब, पाथ-वे निर्माण तथा निगम की भूमि पर बाउंड्री वॉल निर्माण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। प्रशासक ने सभी कार्यों में तेजी लाने और प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी इंजीनियर से कहा कि नियमित रूप से फील्ड विजिट कर भौतिक निरीक्षण करें। जिससे कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे। साथ ही निगम की संपत्तियों और भूमि की नियमित जांच, चिन्हित भूमि की मापी और सीमांकन कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। लंबित परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें जल्द पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया। प्रशासक ने कहा कि अधिक से अधिक जन-उपयोगी योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जाएं, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।

शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

इसी क्रम में जोन-3 के अंतर्गत जन आरोग्य समिति की बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. आनंद शेखर झा ने की। सिटी अर्बन हेल्थ मैनेजर कुलभूषण बाड़ा ने स्वागत भाषण में शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था में जन आरोग्य समिति की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। पीएसआई इंडिया के प्रणव कुमार झा ने समिति की संरचना, उद्देश्य और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह समिति समुदाय और स्वास्थ्य तंत्र के बीच सेतु का कार्य करती है।

पब्लिक हेल्थ मैनेजर नवीन ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन और गैर-संचारी रोग सेवाओं की जानकारी साझा की। बैठक में पूर्व वार्ड सदस्य विजय साहू, उर्दू स्कूल के प्राचार्य तथा एनयूएलएम, आईसीडीएस और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और विभागीय समन्वय पर बल दिया। सभी सदस्यों ने जन आरोग्य समिति को सशक्त बनाने और नियमित बैठकें आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

READ ALSO: RANCHI DOG NEWS: सुप्रीम आदेश के बाद भी हॉस्पिटलों में घूम रहे आवारा कुत्ते, मरीजों को सता रहा डर

Related Articles