स्पेशल डेस्क, नई दिल्ली : एक बार फिर क्रिकेट वर्ल्ड कप का बुखार चढ़ने वाला है। भारतीय लोगों में क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है। लिहाजा अलग-अलग खिलाड़ियों के नाम अलग-अलग रिकॉर्ड बने हैं। किसी ने सर्वाधिक विकेट लिए हैं तो कोई सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहा है। क्रिकेट की लोकप्रियता का आलम यह है कि देश और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तक में क्रिकेट से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। ऐसा ही एक सवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक बनाने को लेकर है। आइए हम आपको बताते हैं किसके नाम है यह उपलब्धि।
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड बरकरार
एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम पहले स्थान पर है। सचिन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 100 शतक लगा दिए हैं।
एक दिवसीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाडी :
क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में कई बड़े- बड़े रिकार्ड्स कायम किए हैं। जिनको तोड़ने के लिए कई वर्षों तक खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर आते हैं । उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में खेले गए 463 मैंचो में 44.83 की औसत के साथ 49 शतक लगाये हैं । उनके बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली आते हैं । उनके नाम वनडे क्रिकेट में 38 शतक हैं।
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से 11 शतक दूर हैं । विराट कोहली जिस तरह से वर्तमान समय में खेल रहे हैं , उनको देखकर लगता है कि वही एकलौते खिलाड़ी हैं,जो सचिन तेंदुलकर द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाये गए सबसे ज्यादा 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाडियों की सूची में तीसरे नंबर पर आते हैं। उनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट में 42.03 की औसत के साथ कुल 30 शतक हैं।
एकदिवसीय (वनडे) क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची :
खिलाड़ियों के नाम कुल शतक :
(1) सचिन तेंदुलकर- 49
(2) विराट कोहली- 46
(3) रिकी पोंटिंग-30
(4) सनथ जयसूर्या-28
(5) हाशिम अमला-26
(6) कुमार संगकारा-25
(7) एबी डिविलियर्स-25
(8) क्रिस गेल-22
(9) तिलकरत्ने दिलशान-22
(10)सौरव गांगुली-22
Read Also : रेल पटरियों व प्लेटफार्म पर रील्स बनाने वालों की अब खैर नहीं, हो जाए अलर्ट नहीं तो जाएंगे जेल

