
नई दिल्ली: T20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। अब सेमीफाइल की बारी है। इसके लिए चार प्रमुख टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान शामिल है। अफगानिस्तान पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। उसने आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे टीम को हराकर यहां तक पहुंची है। ऐसे में सेमीफाइनल का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। सभी टीमें उत्साह व जोश से लबरेज है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल मैच कब और कहां होंगे।
T20 World Cup 2024- 27 जून से शुरू हो रही सेमीफाइनल मैच
टी-20 सेमीफाइनल मैच की शुरुआत 27 जून से हो रही है। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच ट्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे शुरू होगा। वहीं, उसी दिन दूसरा सेमीफाइनल मैच रात 8 बजे से भारत और इंग्लैंड के बीच प्रोविडेंस, गुयाना में होगा। दोनों टीमों में कई बेहतर खिलाड़ी है। ऐसे में मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। वर्ष 2022 में भी टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से हुई थी। तब भारत को हार मिली थी और इंग्लैंड ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था।
T20 World Cup 2024- बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान ने फाइनल में प्रवेश किया
टी-20 विश्व कप के सुपर-8 में अफगानिस्तान का अंतिम मुकाबला बांग्लादेश से था। यह मैच न सिर्फ बांग्लादेश व अफगानिस्तान के लिए महत्वपूर्ण था बल्कि आस्ट्रेलिया के भी अति-महत्वपूर्ण था लेकिन अफगानिस्तान ने जीतकर सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दरअसल, सुपर-8 मैच में आस्ट्रेलिया दो मैच हार चुका था लेकिन उसका रन-रेट बेहतर होने के कारण प्वाइंट्स अच्छा था। वहीं, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का प्वाइंट्स उतनी अच्छी नहीं थी। ऐसे में बांग्लादेश को फाइनल में प्रवेश करने के लिए 12 ओवर में मैच जीतना था, जो संभव नहीं हो सका। वहीं, अफगानिस्तान अगर ये मैच हार जाता तो आस्ट्रेलिया फाइनल में प्रवेश कर जाता। चूंकि, उसका प्वाइंट्स इन दोनों टीम से अच्छी थी लेकिन अफगानिस्तान ने उसपर पानी फेर दिया।

