Home » Ranchi T20 Match : ​शे होप की शतकीय आंधी और रदरफोर्ड के धमाके से हारी टीम इंडिया, 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर

Ranchi T20 Match : ​शे होप की शतकीय आंधी और रदरफोर्ड के धमाके से हारी टीम इंडिया, 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर

​ मैदान पर नमी के चलते कैरेबियाई कप्तान का गेंदबाजी का फैसला, स्थानीय युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार बढ़ा

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : जेसीए स्टेडियम में एक ऐसा टी20 मुकाबला देखने को मिला जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 249 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इस नामुमकिन से दिखने वाले लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया। कप्तान शे होप की आतिशी शतकीय पारी और शेरफेन रदरफोर्ड के साथ उनकी तूफानी साझेदारी के दम पर मेहमान टीम ने 6 विकेट से एक यादगार जीत दर्ज की।

​टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने महज 41 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों के बूते 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली। दूसरे छोर पर ईशान किशन ने 22 गेंदों में 43 रन बनाकर सैमसन का बेहतरीन साथ निभाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। अंत में तिलक वर्मा (18 गेंदों पर 44 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी से भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

​250 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। मयंक यादव ने पहले ही ओवर में कामिल पूरन और हेटमायर को पवेलियन भेजकर भारतीय खेमे में जश्न की लहर दौड़ा दी। लेकिन इसके बाद मैदान पर शुरू हुआ शे होप और शेरफेन रदरफोर्ड का असली तूफान। दोनों ने चौथे विकेट के लिए महज 54 गेंदों में 120 रनों की मैच-विनिंग साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।

​रदरफोर्ड ने 37 गेंदों पर 84 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, कैरिबियाई कप्तान शे होप अंत तक टिके रहे और सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 102 रन की जादुई पारी खेलकर 18.4 ओवरों में ही टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

 वेस्टइंडीज के सामने था 250 रनों का विशाल लक्ष्य

​रांची में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए।
​भारत की इस शानदार पारी के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने महज 41 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 82 रन ठोके। ईशान किशन ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए 22 गेंदों में 43 रन बनाए और दोनों के बीच 97 रनों की तूफानी साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
​पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज मयंक ने परी के पहले ही ओवर में दोहरा झटका देकर वेस्टइंडीज को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने खतरनाक निकोलस पूरन और शिमरॉन हेटमायर को पवेलियन भेजकर मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी।
​बता दें कि भारत लखनऊ में खेला गया पहला मुकाबला जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम के ईशान किशन की तूफानी पारी लड़खड़ा गई है। भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया रहै।

धमाकेदार शुरुआत के बाद संजू और ईशान ने संभाली कमान, भारत 100 के पार

रांची : ​जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत करते हुए 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल क्रीज पर संजू सैमसन और ईशान किशन मौजूद हैं, जो कैरेबियाई गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बटोर रहे हैं।

​इससे पहले टॉस का सिक्का वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप के पक्ष में गिरा, जिन्होंने पिच के मिजाज को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम ने अपनी अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड की जगह स्पिनर गुडाकेश मोती को मौका दिया है।

​अभिषेक की आतिशी शुरुआत, फिर पहला झटका

भारतीय पारी का आगाज काफी तेज रहा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आते ही कुछ आक्रामक शॉट लगाए, लेकिन चौथे ओवर में वे 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया।

​सीरीज में बढ़त दोगुनी करने का मौका

पांच मैचों की इस टी-20 सीरीज में भारतीय टीम पहले से ही 1-0 से आगे चल रही है। लखनऊ में खेले गए पहले मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर की महज 43 गेंदों में खेली गई 102 रनों की शतकीय पारी के दम पर भारत ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी। अब रांची के घरेलू मैदान पर भारतीय टीम की कोशिश अपनी इस लय को बरकरार रखते हुए सीरीज में बढ़त को 2-0 करने की है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज की दूसरी भिड़ंत शुरू

रांची : जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज की दूसरी भिड़ंत शुरू हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में किस्मत की बाजी वेस्टइंडीज के पक्ष में रही। कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। टॉस के बाद शाई होप ने साफ किया कि आउटफील्ड में नमी को देखते हुए उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, ताकि मैच चढ़ने के साथ गेंदबाजी की मुश्किलों से बचा जा सके।

​भारतीय टीम पर भरोसा बरकरार

मेजबान भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है। कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम प्रबंधन ने पिछले मैच के विनिंग कॉम्बिनेशन को बनाए रखने का फैसला किया है। इस फैसले से स्थानीय क्रिकेट फैंस को थोड़ी मायूसी जरूर हाथ लगी है, क्योंकि ‘लोकल बॉय’ और युवा प्रतिभावान खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद कर रहे समर्थकों को फिलहाल और इंतजार करना होगा।

​वेस्टइंडीज का स्पिन कार्ड

दूसरी ओर, मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने अपनी रणनीति में एक बदलाव किया है। उन्होंने तेज गेंदबाज फोर्ड की जगह स्पिनर गुडाकेश मोती को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है, ताकि पिच की नमी और परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया जा सके।

​स्टेडियम के बाहर दिखा भारी उत्साह और थोड़ी अव्यवस्था

मैच को लेकर रांची के क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर नजर आया। दोपहर से ही दर्शकों की लंबी कतारें स्टेडियम के बाहर लगनी शुरू हो गई थीं। हालांकि, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच फैंस को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। स्टेडियम के प्रवेश द्वारों पर आधिकारिक लॉकर की व्यवस्था न होने के चलते दर्शकों को अपने बैग, हेलमेट और अन्य सामान बाहर बने अस्थाई स्टॉल्स पर 50-50 रुपये देकर जमा कराने पड़े।

​दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

​भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह।

​वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, शमार स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती।
Read Also: Jharkhand Teacher Recruitment: फिर विवादों में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया, आरक्षण और कटऑफ नियमों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment