Home » Inter-divisional volleyball tournament: चक्रधरपुर में अंतर मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, मेजबान टीम की शानदार जीत

Inter-divisional volleyball tournament: चक्रधरपुर में अंतर मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, मेजबान टीम की शानदार जीत

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट परिसर में अंतर मंडलीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (2026-27) का भव्य आगाज हो चुका है। प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन 9 अक्टूबर की शाम चक्रधरपुर के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने वॉलीबॉल कोर्ट में बॉल फेंककर किया। इस अवसर पर डीआरएम के साथ खेल अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता सीनियर डीएमई राजीव रंजन रसिक, सेरसा के पूर्व सचिव तेज नारायण सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मेजबान चक्रधरपुर और रांची की टीमों के बीच सीधा मुकाबला हुआ, जिसमें चक्रधरपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रांची को लगातार 2-0 सेट से मात दी और प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। वहीं, दिन के दूसरे मैच में आद्रा और खड़गपुर की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें आद्रा ने शानदार तालमेल दिखाते हुए खड़गपुर को 2-0 सेट से पराजित किया।

शनिवार को खेले गए मैचों में भी रोमांच बना रहा। दिन के पहले मुकाबले में चक्रधरपुर ने अपने विजयी अभियान को बरकरार रखते हुए खड़गपुर की टीम को 2-0 सेट से हरा दिया। शनिवार के दूसरे मैच में आद्रा की टीम ने रांची को 2-0 सेट से शिकस्त दी।

इस चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर रेल मंडल के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Read Also Chaibasa Crime News : टोंटो के हड़िरा गांव में जमीन विवाद को लेकर भारी तनाव, हथियारबंद दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

Related Articles

Leave a Comment