Home » Chaibasa Hindi News : गुवा से 13 वर्षीय दर्शना समेत तीन बच्चे 15 मई से लापता, परिजनों में दहशत

Chaibasa Hindi News : गुवा से 13 वर्षीय दर्शना समेत तीन बच्चे 15 मई से लापता, परिजनों में दहशत

Jharkhand Hindi News : पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत गुवा थाना पर सूचित करें। सोशल मीडिया पर भी बच्चों की तस्वीर साझा कर मदद मांगी जा रही है

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Hindi News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चे बीते पांच दिनों से लापता हैं। 15 मई को घर से खेलने निकले ठाकुरा गांव निवासी 13 वर्षीय दर्शना चाम्पिया अपने दो दोस्तों के साथ अब तक वापस नहीं लौटा है। तीनों बच्चों का कोई सुराग न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता व भय का माहौल है।

खाना खाने के बाद दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था बाहर

दर्शना के पिता सुकरा चाम्पिया ने बताया कि 15 मई की दोपहर उनका बेटा गुवासाई स्कूल से पढ़कर घर आया था। खाना खाने के बाद वह गांव के ही दो दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। गांव, आसपास के टोले, रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में पता किया गया, लेकिन तीनों बच्चों का कहीं पता नहीं चला।

परिजनों ने गुवा थाना में दर्ज की गुमशुदगी की शिकायत

ग्रामीणों के अनुसार दर्शना के साथ गए दोनों दोस्त भी उसी दिन से गायब हैं। एक साथ तीन बच्चों के लापता होने से ठाकुरा व आसपास के गांवों में दहशत है। परिजन दिन-रात बच्चों की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं। काफी तलाश के बाद परिजनों ने गुवा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

बच्चों की तलाश के लिए गठित की गई विशेष टीम

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। गुवा थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जंगल, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर सघन जांच चल रही है। आसपास के थानों को भी अलर्ट कर फोटो भेज दी गई है।

पुलिस कर रही सभी संभावित पहलुओं पर जांच

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत गुवा थाना या डायल 112 पर सूचित करें। सोशल मीडिया पर भी बच्चों की तस्वीर साझा कर मदद मांगी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चों को सकुशल बरामद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Read Also- Ranchi News : सचिवालय सेवा संवर्ग समीक्षा समिति की कार्यप्रणाली पर सचिवालय सेवा संघ ने जताई आपत्ति

Related Articles

Leave a Comment