Home » Jamshedpur news : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष को पत्नी शोक

Jamshedpur news : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष को पत्नी शोक

शहर में शोक की लहर, यूनियन ऑफिस में शोकसभा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू की पचास वर्षीय पत्नी रेणुका चौधरी का शनिवार की शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। रेणुका चौधरी का ईलाज गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था जहां उन्होंने शाम करीब चार बजे अंतिम सांस ली। उन्हें फरवरी माह में ही हृदयाघात हुआ था। उनका ईलाज कोलकाता के रविंद्र नाथ टैगोर हॉस्पिटल में चल रहा था। वहां सर्जरी के बाद इंफेक्शन हुआ था। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उनको मेदांता हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। रेणुका चौधरी अपने पीछे पति और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं।
यूनियन ने बुलाई आपात बैठक
अध्यक्ष की पत्नी के निधन की सूचना मिलते ही यूनियन और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। यूनियन के पदाधिकारियों की आपात बैठक शाम में बुलाई गई। शोक संवेदना व्यक्त किया गया। डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को शहर लाने की सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कंपनी की दिल्ली स्थित रेजिडेंशियल ऑफिस भी सक्रिय है। रविवार को एयर एंबुलेंस से शव को रांची और रांची से एंबुलेंस के जरिये शहर लाया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार कब और कहां करने पर निर्णय लिया जाएगा।                                                                                         इधर इंटक के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू) की पत्नी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले और ईश्वर परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Comment