Home » Jamshedpur-AIDSO-Protest : आमबागान से AIDSO ने निकाली रैली, डीसी ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन व सभा कर NEP-2020 का किया विरोध, छात्र संघ चुनाव समेत अन्य मांगें रखी

Jamshedpur-AIDSO-Protest : आमबागान से AIDSO ने निकाली रैली, डीसी ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन व सभा कर NEP-2020 का किया विरोध, छात्र संघ चुनाव समेत अन्य मांगें रखी

by Anand Mishra
Jamshedpur AIDSO Protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से मंगलवार को विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर साकची आमबागान से रैली निकाली गई। रैली साकची स्थित उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंच कर प्रदर्शन में तब्दील हो गई। यहां संगठन की ओर से विभिन्न मांगो को लेकर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

राज्य भर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था बदहाल : एआईडीएसओ

तत्पश्चात एक सभा हुई, जिसे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित AIDSO के प्रदेश सचिव मंडली सदस्य प्रदीप कुमार यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे जिले और राज्य में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की बदहाली चरम पर है। शिक्षा बजट में कटौती एवं आवश्यक संसाधनों की कमी से सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था हांफ रही है। केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति (NEP) -2020 बची-खुची सरकारी शिक्षा को भी समाप्त कर रही है। यह शिक्षा नीति शिक्षा के निजीकरण, व्यापारीकरण व साम्प्रदायीकरण के ब्लूप्रिंट के सिवा कुछ नहीं है।

एनईपी को बताया फीस वृद्धि की वजह

उन्होंने कहा कि छात्रों को ससमय छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। इस कारण छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई बाधित हो रही है। नयी शिक्षा नीति- 2020 का ही परिणाम है कि स्कूल-कॉलेजों और केन्द्रीय समेत सभी विश्वविद्यालयों में बेतहाशा फीस वृद्धि हो रही है। इस स्थिति में शिक्षा को बचाने के लिए छात्रों को संगठित होने की जरूरत है।

संगठन की मांगें

  • छात्र-छात्राओं को अविलंब छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाए।
  • शिक्षकों व शिक्षकत्तर कर्मचारियों के सभी रिक्त पदों पर अविलंब बहाली की जाए।
  • विश्वविद्यालयों में अविलंब छात्र संघ चुनाव कराया जाए।
  • छात्राओं की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जाए।
  • हर स्तर पर फीस‌ वृद्धि वापस लिया जाए।
  • जिला प्रशासन की ओर से सभी छात्र-छात्राओं के लिए नियमित रूप से मुफ्त या न्यूनतम किराया की व्यवस्था कराई जाए।

जिले के स्कूलों और कॉलेजों में आधुनिक लैब एवं लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए।

शिक्षा को तहस-नहस करने वाली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रद्द की जाए।
JET एवं JTET की परीक्षा का अविलंब आयोजन किया जाए।

सभा के समापन पर संगठन की संगीतमंडली ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किया। सभा का संचालन जिला सचिव शुभम कुमार झा तथा धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार माहली ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुजीत जाना, बबीता सोरेन, जमशेदपुर नगर अध्यक्ष सविता सोरेन, सचिव खुदीराम हंसदा, प्रेमचंद, राजेश, पायल, जमुना, राहुल, समीर, अपूर्व समेत अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Read Also: Chaibasa DLSA News : चाईबासा व चक्रधरपुर में मासिक लोक अदालत, 211 मामलों का निष्पादन, 5 लाख 48 हजार 491 रुपए का समायोजन

Related Articles