Home » Chaibasa DLSA News : चाईबासा व चक्रधरपुर में मासिक लोक अदालत, 211 मामलों का निष्पादन, 5 लाख 48 हजार 491 रुपए का समायोजन

Chaibasa DLSA News : चाईबासा व चक्रधरपुर में मासिक लोक अदालत, 211 मामलों का निष्पादन, 5 लाख 48 हजार 491 रुपए का समायोजन

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa DLSA Monthly Lok Adalat Held in Chaibasa and Chakradharpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA) पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके लिए चाईबासा व चक्रधरपुर के न्यायालयों में 7 न्यायपीठों का गठन किया गया था। मामलों की सुनवाई करते हुए प्री लिटिगेशन और विभिन्न न्यायालयों में लंबित कुल 211 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके साथ ही 5 लाख 48 हजार 491 की राशि का समायोजन भी हुआ।

प्राधिकार के सचिव ने बताया कि झालसा (JHLSA) के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में चाईबासा व्यवहार न्यायालय एवं चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकार निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए आवेदन दे सकते हैं।

इनका रहा योगदान

मंगलवार के मासिक लोक अदालत में विनोद कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, संतोष आनंद प्रसाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, रवि चौधरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, एंजिलिना नीलम मड़की, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (वरीय कोटि), मंजीत कुमार साहू, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, पूजा पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तथा चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में कृष्णा लोहरा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी समेत पैनल अधिवक्तगण शामिल थे।

जिला जज ने की एलएडीसी की मासिक समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

दूसरी ओर झालसा, रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मोहम्मद शाकिर के निर्देश पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल की मासिक समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक जिला जज के कार्यालय कक्ष में हुई। इस दौरान उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यों का मूल्यांकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस दौरान एलएडीसी के चीफ सुरेंद्र प्रसाद, डिप्टी चीफ सुरेंद्र प्रसाद दास सहायक डीएलएसए रत्नेश कुमार व पूजा चौरसिया उपस्थित थीं।

Read Also: Jamshedpur-Barsol-Police-Ganja-Seizure : बड़सोल में स्कूटी से दो किलो गांजा बरामद, पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार

Related Articles