Home » Jamshedpur News: गौ सम्मान अभियान दिवस पर उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक भेजा जाएगा पांच लाख से अधिक हस्ताक्षर

Jamshedpur News: गौ सम्मान अभियान दिवस पर उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक भेजा जाएगा पांच लाख से अधिक हस्ताक्षर

सुबह आठ बजे से साकची स्थित बोधि मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। यहां सभी ने सामूहिक रूप से "श्री राम जय जय राम" विजय मंत्र का भजन-कीर्तन किया।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpuur gou samman abhiyan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गौ सम्मान अभियान दिवस के अवसर पर सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने एकजुट होकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र के रूप में सौंपा गया, जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता अथवा सम्मानजनक दर्जा देने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने सहित अन्य मांगों को शामिल किया गया।

अभियान समिति की ओर से बताया गया कि ज्ञापन के साथ पूर्वी सिंहभूम जिले के पांच लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षरों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं। पिछले तीन महीनों से पूरे देश में गौ सम्मान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें आम लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना समर्थन दर्ज कराया।

कार्यक्रम के तहत सुबह आठ बजे से साकची स्थित बोधि मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। यहां सभी ने सामूहिक रूप से “श्री राम जय जय राम” विजय मंत्र का भजन-कीर्तन किया। इसके बाद सुबह करीब 9:30 बजे श्रद्धालु और अभियान से जुड़े लोग भजन गाते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

अभियान समिति के सदस्यों ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के विभिन्न वर्गों, संगठनों और समुदायों का भरपूर सहयोग मिला। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने गौ सम्मान अभियान के प्रति जनसमर्थन को मजबूत किया। समिति ने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों और सहयोग करने वाले संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

गौ सम्मान अभियान दिवस पर जमशेदपुर में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। पांच लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ संरक्षण की मांग उठी

Read also जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में महिला मरीज की मौत पर हंगामा, घाटशिला में एंबुलेंस नहीं मिलने से छात्रा की मौत पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Comment