Home » Albert Ekka Family: परमवीर अल्बर्ट एक्का के बेटे को सरकारी योजना से मिला ट्रैक्टर वापस ले गई कंपनी, विंसेंट ने अधिकारियों पर लगाए बदसलूकी के आरोप

Albert Ekka Family: परमवीर अल्बर्ट एक्का के बेटे को सरकारी योजना से मिला ट्रैक्टर वापस ले गई कंपनी, विंसेंट ने अधिकारियों पर लगाए बदसलूकी के आरोप

​मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृषि यंत्रीकरण योजना से दिलाया था ट्रैक्टर, 50 प्रतिशत अनुदान के बाद भी अपनी हिस्सेदारी नहीं दे सके विंसेंट एक्का

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​गुमला: देश के महान सपूत और परमवीर चक्र विजेता शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का के परिवार को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। गुमला जिले में कृषि योजना के तहत परमवीर के पुत्र विंसेंट एक्का को मिला ट्रैक्टर कंपनी ने खींच लिया है। वजह बताई जा रही है कि वे अपनी हिस्सेदारी का पैसा नहीं चुका सके। इस पूरे वाकये के दौरान अधिकारियों के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिलाया था ट्रैक्टर

विंसेंट एक्का ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खेती-किसानी के लिए एक ट्रैक्टर दिलाने की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन रेस हुआ और 23 दिसंबर 2024 को गुमला उपायुक्त के जरिए जारी गांव में विंसेंट को 9.25 लाख रुपये की कीमत का ट्रैक्टर सौंपा गया था।

​यह ट्रैक्टर कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत दिया गया था, जिसमें 50 फीसदी राशि सरकारी सब्सिडी के तौर पर मिलनी थी और बाकी 50 फीसदी रकम खुद लाभार्थी विंसेंट को देनी थी।

​भुगतान के फेर में फंसा ट्रैक्टर

विंसेंट एक्का का कहना है कि उनकी हिस्सेदारी की राशि का भुगतान भी सरकारी फंड से ही होना तय हुआ था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण पैसा जारी नहीं किया गया। वहीं दूसरी तरफ, कंपनी के प्रतिनिधि दीपक अग्रवाल और जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी राम प्रकाश कुमार का दावा है कि योजना के नियमों के मुताबिक 50 प्रतिशत राशि लाभुक को ही जमा करनी थी। बार-बार कहने के बावजूद पैसा जमा नहीं किया गया, इसलिए नियमों के तहत ट्रैक्टर वापस लिया गया है।

​अधिकारियों पर बदसलूकी का आरोप

ट्रैक्टर जब्त करने पहुंचे कृषि अधिकारियों पर विंसेंट एक्का ने अनुचित व्यवहार और बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है। दूसरी ओर, जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही विंसेंट एक्का अपने हिस्से की तय राशि जमा कर देंगे, ट्रैक्टर उन्हें तुरंत वापस सौंप दिया जाएगा। फिलहाल देश के वीर शहीद के परिवार के साथ हुए इस घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।
Read Also: JPSC-JSSC परीक्षा धांधली में CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट में अब 7अक्टूबर को सुनवाई, बेंच में होगा बदलाव 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment