Home » काली और लाल चींटी निकलने का है खास मतलब, जानें शुभ है या अशुभ

काली और लाल चींटी निकलने का है खास मतलब, जानें शुभ है या अशुभ

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

फीचर डेस्क : आपके जीवन में कब और कैसे कुछ घटना घटित होने वाली हैं, इसको छोटे-छोटे संकेत बता देते हैं। अगर उन संकेतों को देख कर सावधान हो जाएं तो आपको कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप एक सुखमय जीवन बिता सकते हैं। आपको घर में चींटियों का निकलना सामान्‍य घटना लग सकती है लेकिन ज्योतिष में इनके मतलब बेहद खास होते हैं। हालांकि सीलन, गंदगी और खाने के सामान वाली जगहों पर भी चींटियां नजर आने लगती हैं। घर में लाल चींटी या काली चींटी का निकलना कई तरह के शुभ-अशुभ संकेत देता है। घर में चीटियों के निकलने की दिशा और उनका व्‍यवहार बताता है कि आपको धन लाभ होने वाला है या धन हानि। इसके अलावा चींटियों का निकलना यह भी बताता है कि भविष्‍य में आपको कॅरियर में नए मौके मिलने वाले हैं।

घर में लाल चींटियों का आना धन हानि के संकेत:

घर में अचानक ढेर सारी लाल चीटियों का दिखना अच्‍छा नहीं माना जाता है। इस तरह, घर में चींटियों का निकलना केवल एक साधारण घटना नहीं है। इसके पीछे गहरे अर्थ छिपे होते हैं, जिन्हें समझकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। घर में लाल चींटी का दिखना बताता है कि आपको धन हानि होने वाली है और आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि बार-बार घर में लाल चींटी दिखें तो सतर्क हो जाएं और धन के मामलों में सावधानी बरतें। इसके साथ ही अपने ईष्‍ट देव की आराधना करें। लाल चीटियों को आने से रोकने के लिए उस स्‍थान पर लौंग, नींबू, कपूर आदि रखें।

काली चींटियों का आना सुखद संकेत : वहीं, घर में अचानक काली चींटियों का दिखना बहुत शुभ होता है। काली चींटियां आने का मतलब है कि आपके जीवन में सुखद समय आने वाला है। आपको कॅरियर में तरक्‍की मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको पुरानी समस्‍याओं से राहत मिलने वाली है।

सकारात्मक उपाय :

जब भी घर में काली चींटियां निकलती दिखें, उन्‍हें आटा और शक्‍कर खाने के लिए डालें।

Related Articles