नई दिल्ली: एशियन गेम्स (Asian Games) का दूसरा दिन भारत के लिए खास रहा है। इस दौरान 10 मीटर एयर राइफल में पुरुषों की टीम ने भारत के लिए पहला गोल्ड दिलाया। भारतीय शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह, दिव्यांश सिंह और रूद्रांक्ष पाटिल ने 1893.7 स्कोर कर भारत को पहला गोल्ड दिलाया। नौकायन (रोइंग) टीम ने भारत को सातवां पदक दिलाया है। पुरुषों की टीम स्पर्धा (चार खिलाड़ी) में जसविंदर, भीम, पुनित और आशीष की चौकड़ी ने 6:10.81 का समय दर्ज किया। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अब भारत के 7 मेडल हो गए हैं।
सबसे अधिक नौकायन में भारत के अब 4 मेडल मिल चुके हैं। इसमें दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। सोमवार को रोइंग मेंस पेयर-4 में जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार, आशीष ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही मेडल तालिका में भारत सातवें नंबर पर पहुंच गया है।
शूटिंग में एक गोल्ड सहित 3 मेडल:
एशियन गेम्स में शूटिंग में भी भारत के खिलाड़ी अपना लोहा मनवा रहे हैं। इस दौरान एक गोल्ड सहित 3 मेडल भारतीय खिलाड़ी जीत चुके हैं। पहले दिन 10 मीटर एयर राइफल विमेंस टीम ने सिल्वर और रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। सोमवार को पुरुष मेंस टीम ने गोल्ड जीता।
READ ALSO : आस्ट्रेलिया को 99 रन से हराकर भारत ने बनायी 2-0 की अजेय बढ़त
पहले दिन भारत को मिले थे 5 पदक
इससे पहले भारत ने पहले दिन 5 मेडल जीते थे। जिसमें रोइंग में तीन मेडल और शूटिंग में दो मेडल मिले थे। जिसमें रोइंग में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल था। रोइंग के लाइट वेट डबल्स स्कल इवेंट में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी ने सिल्वर दिलाया था। वहीं भारतीय पुरुष टीम ने मेंस-8 इवेंट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर जीता। वहीं मेंस पेयर के फाइनल में बाबूलाल यादव और लेखराम की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही थी।
शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल में मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसी की टीम 1880.0 स्कोर के साथ सिल्वर जीता था। वहीं रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में भारत कई ओर गोल्ड जीत सकता है।

