
रांची: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को झारखंड विधानसभा परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधानसभा परिसर के पोर्टिको नंबर-दो के समक्ष स्थित उनकी प्रतिमा एवं तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार सहित अनुप लाल, विष्णु पासवान तथा विधानसभा सचिवालय के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्व. वाजपेयी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान और उनके सार्वजनिक जीवन को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

