अयोध्या: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद मंगलवार काे राम लला के दर्शन काे लाखाें लाेग पहुंचे। सुबह तीन बजे से ही मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के बाहर भक्तों की भीड़ एकत्र होने लगी और सुबह होते-होते और यह लाखाें में पहुंच गयी। जिसे देखकर प्रशासन के अधिकारी दंग रह गए। मंदिर में पहुंचने के लिए भक्ताें में इस कदर हाेड़ रही की कुछ लाेग भीड़ मे ही गिर गए जिससे उन्हें हल्की चोट भी आई।
हालांकि वहां माैजूद सुरक्षा कर्मियाें ने स्थिति काे नियंत्रित कर लिया वहीं भक्त भी भगवान का प्रथम दर्शन करने की ओर आगे बढ़ गए। अयाेध्या जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि दूसरे दिन राम लाल का करीब 3 लाख लाेगाें ने दर्शन किया है और करीब इतने ही लाेग दर्शन करने का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान भक्तों के राम नाम जयकारे से पूरा अयोध्या शहर गूंज रहा है।
Ayodhya Ram Mandir : रामलला की आरती करने के बाद खोल दिया गया मंदिर:
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मंदिर सुबह 6:30 बजे आरती के बाद खोला गया जैसे ही मंदिर खुला दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए दो तीन दिनों से रुके हुए थे।
भीड़ को देखते हुए दोपहर में मंदिर एक घंटा पहले ही खोल दिया गया। पहली पाली में ही 50 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके थे और यह सिलसिला लगातार जारी है। उन्हाेंने कहा कि कई भक्त ताे प्रभु राम के दर्शन के बाद राेते नजर आए। इससे पता चलता है कि लाेग प्रभु राम के भव्य मंदिर का किस तरह से इंतजार कर रहे हैं।
Ayodhya Ram Mandir : अयाेध्या आने वाली बसाें काे राेका गया:
Ayodhya Ram Mandir में भक्ताें की भारी भीड़ काे नियंत्रित करने के लिए यूपी प्रशासन ने दूसरे शहराें से अयाेध्या आने वाली बसाें काे राेक दिया है। प्रशासन का कहना है कि अभी अगर नहीं राेका गया ताे भक्ताें की भीड़ ओर बढ़ जाएगी। ऐसे में अभी इसे नियंत्रित करना बेहद जरूरी है ताकि जाे भक्त अभी दर्शन के इंतजार में हैं वे दर्शन कर सकें।
अयाेध्या में ही है यूपी के आला अधिकारी:
Ayodhya Ram Mandir में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में यूपी के सभी आलाअधिकारी अभी अयाेध्या में ही डेरा जमाए हुए हैं। प्रमुख सचिव, गृह, संजय प्रसाद और विशेष डीजी कानून और व्यवस्था, प्रशांत कुमार भक्तों की व्यवस्थित आवाजाही की निगरानी के लिए मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचे।
READ ALSO : ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ के तहत 1 करोड़ घरों के छत पर लगेगा सोलर, जानिए इस योजना के बारे में

