रांची : झारखंड सरकार ने बालूमाथ (लातेहार) के तत्कालीन अंचल निरीक्षक सत्यम भारद्वाज को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में भू-राजस्व विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सत्यम भारद्वाज वर्तमान में गोविंदपुर (धनबाद) में कार्यरत थे, जबकि मामला 2018 में उनके बालूमाथ कार्यकाल से जुड़ा है।
विभागीय अभिलेख के अनुसार, बालूमाथ अंचल में पदस्थापना के दौरान मांग पंजी में बिना वैध आधार के नाम परिवर्तन दर्ज करने, सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने और निर्गत पंजी में हस्तक्षेप करने के आरोप लगे थे। इस पूरे मामले की विभागीय जांच कराई गई। जांच अधिकारी ने आरोपों को प्रमाणित माना और इसे गंभीर अनियमितता बताया।
मामले में उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर झारखंड सरकारी सेवक वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियमावली 2016 के तहत उन्हें सेवा से अनिवार्य सेवानिवृत्त करने का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार उन्हें उपदान, ग्रुप बीमा, सामान्य भविष्य निधि तथा अर्जित अवकाश का लाभ मिलेगा, जबकि दो-तिहाई पेंशन स्वीकृत होगी
Read Also- Jharkhand Land Scam : झारखंड के चर्चित भूमि घोटालों की दोबारा खोली जा रहीं फाइलें

