Home » Baba Siddique के निधन से स्तब्ध Salman Khan, एक-दूसरे के थे अच्छे दोस्त

Baba Siddique के निधन से स्तब्ध Salman Khan, एक-दूसरे के थे अच्छे दोस्त

सलमान और बाबा सिद्दीकी अच्छा रिश्ता साझा करते थे। दरअसल, बाबा सिद्दीकी ने ही बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के बीच लंबे समय से चले आ रहे झगड़े को खत्म किया था, जिसने पूरे बॉलीवुड को दो खेमों में बांट दिया था।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर मिलने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आधी रात को उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। खबर सुनने के बाद सलमान मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां सिद्दीकी का इलाज किया जा रहा था। हालांकि, इलाज के दौरान बाबा सिद्दीकी ने दम तोड़ दिया।

सलमान और बाबा सिद्दीकी अच्छा रिश्ता साझा करते थे। दरअसल, बाबा सिद्दीकी ने ही बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के बीच लंबे समय से चले आ रहे झगड़े को खत्म किया था, जिसने पूरे बॉलीवुड को दो खेमों में बांट दिया था।

रितेश देशमुख ने न्याय की जरुरत पर दिया जोर

सलमान, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, संजय दत्त और एक्टर जहीर इकबाल सहित अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी शनिवार देर रात अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए अस्पताल पहुंचे। रितेश देशमुख ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए न्याय की जरूरत पर जोर देते हुए अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस कठिन समय के दौरान परिवार के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा, “श्री #बाबासिद्दीकी जी के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं।”

इस साल मार्च में, सलमान खान, बाबा और जीशान सिद्दीकी की भव्य इफ्तार पार्टी में नजर आये थे। सलमान के अलावा पार्टी में इमरान हाशमी भी शामिल हुए थे। सलमान के पिता सलीम खान भी इफ्तार पार्टी में मौजूद थे। बाबा सिद्दीकी, नेता होने के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों के साथ भी अच्छा रिश्ता बनाये रखते थे। उनकी दोस्ती सलमान खान के अलावा शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त, शाहरुख खान समेत कई सेलिब्रिटीज के साथ थी।

दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बाबा सिद्दीकी के बेटे और बांद्रा पूर्व से विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास हुई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी फरार है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन गिरफ्तार 2 आरोपियों ने बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया है।

Related Articles