Home » Baby John का ट्रेलर हुआ लांच, वरूण ने कहा यह तो बस एक झलक है

Baby John का ट्रेलर हुआ लांच, वरूण ने कहा यह तो बस एक झलक है

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंटरटेनमेंट डेस्कः Baby John Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन के फैंस के लिए 2024 एक ट्रीट की तरह साबित हुआ। इस साल वरूण ने सामंथा रूथ प्रभु स्टारर सिटाडेल: हनी बनी के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया। अब वरूण एक एक्शन थ्रिलर के साथ बड़े पर्दे पर छाने की तैयारी में है। हम बात कर रहे हैं बेबी जॉन की, जिसे डायरेक्टर किया है- कलीस ने।

यह एक पावरफुल जर्नी है

फिल्म के बारे में अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए, वरुण ने कहा कि मैं बेबी जॉन का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। यह फिल्म एक गहरी इमोशनल और पावरफुल जर्नी पर आधारित है। अपने कैरेक्टर पर बात करते हुए वरूण ने कहा कि इसके लीड कैरेक्टर को जीवंत बनाने का अनुभव बेहद शानदार रहा है। उनके अनुसार, फिल्म के ट्रेलर में पूरी फिल्म की कहानी की एक झलक भर दी गई है और मैं दर्शकों द्वारा इसे बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहा हूं।

फिल्म थेरी का हिंदी रूपांतरण है बेबी जॉन
एटली, कलीस और सुमित अरोड़ा के ट्रायो द्वारा लिखी गई यह फिल्म, एटली की 2016 में रिलीज हुई तमिल फिल्म थेरी का हिंदी रूपांतरण है। फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, वहीं ‘बेबी जॉन’ में नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी हैं, जो इस फिल्म से अपना बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा, बेबी जॉन में वामिका गब्बी, ज़ारा ज़ियाना, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी प्रमुख भूमिका में हैं।

दूसरी बार पहने दिखेंगे पुलिस की वर्दी
ट्रेलर के मुताबिक बेबी जॉन एक पुलिस अधिकारी (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती हुई तकहानी है, जो अपनी बेटी को पालने के लिए अंडरकवर जाता है, लेकिन उसका अतीत तब जोर पकड़ता है, जब उसकी कहानी बब्बर शेर (जैकी श्रॉफ) को पता चलता है औऱ वह उसके रहस्यों के बारे में जान जाता है। बता दें कि यह दूसरी बार है जब वरुण धवन पुलिस की भूमिका में दिखाई देंगे। इससे पहले 2016 में आई फिल्म ढिशुम में भी वरूण वर्दी में दिखाई दिए थे।

सलमान खान का कैमियो डालेगा फिल्म में जान
फिलहाल, बेबी जॉन का पोस्टर और टीजर दोनों ने ही देशभर में चर्चा बटोरी है और अब, निर्माताओं द्वारा बेबी जॉन के ट्रेलर को भी लांच कर दिया गया है। फिल्म 25 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्शन पैक्ड इस फिल्म में सलमान खान का एक कैमियो भी है।

Related Articles