Home » थूक लगाकर रोटी सेंक रहा था युवक, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

थूक लगाकर रोटी सेंक रहा था युवक, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना रात की है जब कुछ लोग ढाबे में खाना खाने पहुंचे थे। गाड़ी पार्क करने के दौरान उन्होंने युवक की हरकत को रिकॉर्ड कर लिया था।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ढाबे का दाल तड़का हो या फिर ढाबे का सलाद, लोग, रोड साइड ढाबों में बड़े शौक से खाने का आनंद लेते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत में हुई एक घटना ने अब लोगों के मन में ढाबों में खाने के स्वाद को लेकर डर पैदा कर दिया है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक ढाबा कर्मी को रोटी सेंकने से पहले उसपर थूक लगाते देखा जा सकता है।

घटना बागपत शहर कोतवाली के टटीरी कस्बे की है, जहां मेरठ-बागपत हाईवे पर स्थित नरेश चिकन कॉर्नर पर आरोपी युवक को रोटी तंदूर में सेंकने से पहले उसपर थूकता देखा जा सकता है। उसकी यह हरकत, ढाबे में खाना खाने आये लोगों ने देख ली और फिर उसे रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उन लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे अपलोड कर दिया। फिर क्या था, देखते ही देखते वीडियो हर जगह फैल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक का नाम शहजाद है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले भी ढाबे के खाने को लेकर दर्ज हुई है शिकायत

वायरल वीडियो में देखें तो यह घटना रात की है जब कुछ लोग ढाबे में खाना खाने पहुंचे थे। गाड़ी पार्क करने के दौरान उन्होंने युवक की हरकत को रिकॉर्ड कर लिया था। दिलचस्प बात ये है कि इस ढाबे को लेकर पहले भी शिकायत दर्ज की जा चुकी है। लोगों का कहना है कि इस ढाबे में खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है। हालांकि, अब तक इन शिकायतों पर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई थी। पर, रोटी में थूक लगाने वाले वीडियो ने यह काम भी कर दिया।

एक मिनट के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। आरोपी युवक की इस घिनौनी हरकत को देख कार्रवाई के लिए आवाज उठने लगी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

Related Articles