Home » ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ का टीजर रिलीज, इस दिन होगी रिलीज

‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ का टीजर रिलीज, इस दिन होगी रिलीज

by Rakesh Pandey
Bastar Film
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई | (Bastar Film) बीते वर्ष सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में हर किसी के रोंगटे खड़े कर देने वाली अदाकारा ने जहां इस फिल्म में कन्वर्जन और कट्टरपंथियों की सच्चाई सबके सामने लाकर रख दी थी, वहीं अब अदा शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म में आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नक्सलियों पर नकेल कसती नजर आयेंगी.

वर्ष 2023 में ही फिल्म ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ की घोषणा हुई थी, जिसके बाद से इस मूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. अंततः अब अदा शर्मा की फिल्म ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ का टीजर रिलीज हो गया है.

टीजर में दिखाया गया है लंबा मोनोलॉग

फिल्म के टीजर में लंबा मोनोलॉग दिखाया गया है. यह मोनोलॉग फिल्म की दमदार कहानी और कुछ तथ्यों की झलक पेश करता है, जिसे फिल्म में विस्तार से दिखाया जाएगा. टीजर में निर्माताओं ने शहीदों के आंकड़ों पर बात की है, जिसमें एक सच्चाई उजागर हो रही है. इसमें फिल्म की लीड हीरोइन अदा शर्मा कहा रही हैं कि कैसे हमारे देश में सूडो इंटेलेक्चुअल्स चीन के पैसे से देश को तोड़ने के लिए प्रोपेगेंडा चला रहे हैं. इस पर अब गहराई से सोचने का समय है.

अदा शर्मा ने उठाया मुद्दा (Bastar Film)

टीजर में अदा शर्मा एक दफ्तर में बैठी दिख रही हैं. उन्होंने कमांडो जैसे कपड़े पहने हैं. टीजर में अदा शर्मा कहती हैं ‘पाकिस्तान के साथ हुए चार युद्धों में हमारे 8738 जवान शहीद हुए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश के अंदर नक्सलियों ने 15000 हजार से ज्यादा जवानों की हत्या की है. बस्तर में हमारे 76 जवानों को बड़ी क्रूरता से मारा गया, तब इसका जश्न मनाया गया, जेएनयू में… सोचिए हमारे देश की इतनी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी हमारे जवानों की शहादत पर जश्न मनाती है.

कहां से आती है ऐसी सोच. बस्तर में ये नक्सली भारत के टुकड़े करने की साजिश कर रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं बड़े शहरों में बैठे लेफ्ट लिब्रल सूडो इंटेलेक्चुअल्स.’

यशपाल और शिल्पा भी अहम रोल में होंगे

अदा के अलावा फिल्म में इंदिरा तिवारी, विजय कृष्णा, यशपाल शर्मा, राइमा सेन और शिल्पा शुक्ला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. इस फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है और विपुल शाह इसके प्रोड्यूसर हैं. अदा, सुदीप्तो और विपुल ने इससे पहले ‘द केरला स्टोरी’ पर साथ काम किया था. यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित है. इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी. ये फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है. यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

READ ALSO: केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्ली की बसों में किन्नर करेंगे मुफ्त यात्रा

Related Articles