नई दिल्ली : Big Boss OTT 3 Contestants: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के ओटीटी (ओवर द टॉप) के सीजन 3 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 में एक से बढ़कर एक कंटेंस्टेंट्स आए हैं। बिग बॉस के घर में कुल 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है। आईए जानते हैं उनके बारे में…

Big Boss OTT 3 Contestants: यह हैं कंटेस्टेंट्स के नाम
बिग बॉस के ओटीटी सीजन 3 में इस बार शो की मेजबानी अनिल कपूर कर रहे हैं। जिन 16 कंटेंस्टेंट्स ने बिग बॉस के घर में अपनी जगह बनाई हैं उनमें चंद्रिका दीक्षित, (जो वड़ा पाव गर्ल के नाम से भी फेमस है) अरमान मलिक, कृतिका मलिक, पायल मलिक, पौलमी दास, सना सुल्तान, साई केतन राव, लव कटारिया, नीरज गोयत, शिवानी कुमारी, रैपर नावेद शेख, विशाल पांडे और पत्रकार दीपक चौरसिया का भी नाम शामिल है।
Big Boss OTT 3: अनिल कपूर ने ली सलमान खान की जगह
बिग बॉस ओटीटी- 3 की शुरुआत 21 जून से हो चुकी है। पहली बार शो की मेजबानी अनिल कपूर कर रहे हैं। अनिल कपूर ने सलमान खान की जगह ली है। फैंस को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है। पहली बार शो की मेजबानी कर रहे अनिल कपूर ने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया है।
Big Boss OTT 3: दर्शकों का कर रहे हैं मनोरंजन
अलग-अलग क्षेत्रों से अभिनेता, पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 के सदस्य बने हैं। यह सदस्य अलग-अलग तरीकों से दर्शकों का मनोरंजन करने में लगे हुए हैं। कोई लड़ाई- झगड़ा करके तो कोई अपनी दोस्ती कायम करके दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश में लगा हुआ है।

