Home » AFG vs ENG: अफगानिस्तान का बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर किया

AFG vs ENG: अफगानिस्तान का बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर किया

जादरान ने मोहम्‍मद नबी के साथ मिलकर 111 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जादरान 177 रन पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 146 गेंदों में यह शानदार पारी खेली।

by Anurag Ranjan
AFG vs ENG: अफगानिस्तान का बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर किया
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आठवें मैच में अफगानिस्तान ने एक शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को बुरी तरह हराया और टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इब्राहिम जादरान के 177 रन और अजमतुल्लाह उमरजई के 5 विकेट की बदौलत अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया है।

अफगानिस्तान ने की अक्रामक बैटिंग

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 37 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। रहमनुल्लाह गुरबाज (15 गेंदों पर 6 रन), सेदिकुल्लाह अटल (4 रन), और रहमत शाह (4 रन) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद इब्राहिम जादरान और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने चौथे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की। आदिल राशिद ने इस साझेदारी को तोड़ा, जब उन्होंने शाहिदी को बोल्ड कर दिया। शाहिदी ने 67 गेंदों पर 40 रन बनाए।

इसके बाद, इब्राहिम जादरान ने अजमतुल्लाह उमरजई के साथ 72 रन की साझेदारी की। 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमरजई 31 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हो गए। फिर जादरान ने मोहम्‍मद नबी के साथ मिलकर 111 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जादरान 177 रन पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 146 गेंदों में यह शानदार पारी खेली। इसी ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने नबी को आउट किया। नबी ने 24 गेंदों पर 40 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 325 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट चटकाए।

अंत तक मैच में बना रहा इंग्लैंड

इंग्लैंड को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली। चौथे ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई ने फिल सॉल्ट को बोल्ड कर दिया। सॉल्ट ने 12 रन बनाए। 30 रन के स्‍कोर पर जेमी स्मिथ भी आउट हो गए, उन्होंने 9 रन बनाए। इसके बाद बेन डकेट और जो रूट ने क्रीज पर डटे रहते हुए 68 रन जोड़े। 17वें ओवर में राशिद खान ने डकेट को LBW आउट किया। डकेट ने 45 गेंदों पर 38 रन बनाए।

22वें ओवर में मोहम्‍मद नबी ने हैरी ब्रूक को कॉट एंड बोल्‍ड आउट किया। ब्रूक ने 21 गेंदों पर 25 रन बनाए। इंग्लैंड को 216 रन पर पांचवां झटका लगा। इसके बाद कप्तान जोस बटलर ने 42 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली, जिसमें दो छक्के शामिल थे। लियाम लिविंगस्टोन ने 10 रन बनाए। 46वें ओवर में इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका लगा। शतक लगा चुके जो रूट को अजमतुल्लाह उमरजई ने अपना शिकार बना लिया। रूट ने 111 गेंदों पर 120 रन बनाए।

इसके बाद जेमी ओवरटन ने 32 और जोफ्रा आर्चर ने 14 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड की टीम 317 रन पर सिमट गई और अफगानिस्तान ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया।

Read Also: Champions Trophy 2025: पाकिस्‍तान मीडिया में चली सुपरस्‍टार के संन्यास की खबर, क्रिकेटर बोला अफवाह फैला रहा चैनल

Related Articles