Home » Bihar Weather Alert Today : बिहार मौसम अलर्ट : 26 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हीट वेव से भी सतर्क रहने की अपील

Bihar Weather Alert Today : बिहार मौसम अलर्ट : 26 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हीट वेव से भी सतर्क रहने की अपील

by Rakesh Pandey
bihar-weather-today-report
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 26 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त गया, रोहतास और छपरा सहित 6 जिलों में लू (Heat Wave) का भी खतरा बना हुआ है।

Bihar Rain Alert : 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है तेज हवा

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में चेतावनी जारी की गई है, वहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खुले में न निकलें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Orange Alert in Bihar : इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

पटना

वैशाली

मुजफ्फरपुर

समस्तीपुर

दरभंगा

मधुबनी

सुपौल

सहरसा

मधेपुरा

अररिया

किशनगंज

पूर्णिया

इन जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवा के कारण जन-धन की क्षति की संभावना जताई गई है।

Bihar Yellow Alert Districts : इन 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

बेतिया

गोपालगंज

सिवान

छपरा

बक्सर

भोजपुर

रोहतास

औरंगाबाद

नवादा

जहानाबाद

लखीसराय

शेखपुरा

जमुई

कटिहार

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ आंधी की संभावना है।

Heat Wave Bihar : गया, छपरा और रोहतास में लू का कहर जारी


भीषण गर्मी से प्रभावित जिलों में लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं…

रोहतास : 43.2°C

गया : 42.7°C

छपरा : 40.9°C

इन जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 24 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है।

Rainfall Report Bihar : इन जिलों में हुई तेज बारिश और आंधी

मधुबनी, सुपौल, बगहा, रक्सौल, मधेपुरा,बेतिया

बगहा में तेज आंधी से 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला और एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और टिन शेड उड़ने की घटनाएं सामने आई हैं।

Bihar Weather Forecast : 18 मई को statewide बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया है कि 18 मई को पूरे बिहार में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, हीट वेव प्रभावित जिलों में गर्मी और लू की स्थिति अगले 24 घंटों तक और विकराल हो सकती है।

Read Also- Jamshedpur Rally : साकची में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली

Related Articles