Home » Jamshedpur Firing : उलीडीह में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, टीएमएच में हुआ घायल का इलाज

Jamshedpur Firing : उलीडीह में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, टीएमएच में हुआ घायल का इलाज

Jamshedpur Firing : पांच राउंड फायरिंग से इलाके में फैल गई दहशत, आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Ulidih firing bike borne attackers shoot youth injured
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो में उलीडीह ओपी क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 5.30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक कार सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना डिमना बस्ती जाने वाले रास्ते पर उमा टिफिन दुकान के पास हुई। यहां पहले भी हत्या की एक घटना हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है। इसमें विक्की सिंह नामक युवक को तीन गोलियां लगीं हैं। उसके हाथ में गोलियां लगी हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग से उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

घायल का टीएमएच में चल रहा इलाज

जब अपराधी भाग गए तो स्थानीय लोगों ने विक्की सिंह को आनन-फानन पास के एमजीएम मेडिकल कॉलेज-अस्पताल ले गए। युवक ने बताया कि वह शिरोमण नगर से दूध लेकर डिमना बस्ती स्थित अपने घर जा रहा था, इसी बीच यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पटमदा के डीएसपी वचनदेव कुजूर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एमजीएम अस्पताल में इलाजरत विक्की से भी पूछताछ की।
विक्की का इलाज एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों की टीम के देखरेख में हो रहा है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस पूरे इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
इस घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। बताया जाता है कि करीब तीन साल पहले विक्की का लल्ला नामक युवक से विवाद हुआ था। वैसे पुलिस इस मामले की जांच हर पहलू से कर रही है।

Read Also: Jharkhand Education News : उत्कृष्ट व आदर्श विद्यालयों के लिए शिक्षा विभाग ने लागू किया नया नियम

Related Articles

Leave a Comment