Home » JHARKHAND NEWS: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा को किया नमन, केंद्रीय जनजातीय मंत्री भी पहुंचे उलिहातु

JHARKHAND NEWS: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा को किया नमन, केंद्रीय जनजातीय मंत्री भी पहुंचे उलिहातु

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड की आत्मा और अस्मिता के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभी बिरसा चौक पहुंचे वहां भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन  अर्पित किया।

रांची के बाद राज्यपाल और सीएम बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातु पहुंच कर भगवान को नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री जुएल ओराम भी उलिहातु पहुंचे। सभी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर परम्परागत जनजातीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, तदोपरांत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने धरती आबा भगवान बिरसा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की तथा शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।



Related Articles