RANCHI: सोमवार को बीजेपी ने झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर पार्टी ने राज्य के सभी जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। नई सूची में अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी जगह दी गई है। प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत होगी।
रांची महानगर की जिम्मेवारी भरत यादव को, रांची पूर्वी में अशोक शर्मा और रांची पश्चिमी में नंदजी प्रसाद को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा लोहरदगा में अमित सिंह, गुमला में राकेश भास्कर, सिमडेगा में सुबोध सिंह गुड्डू और खूंटी में सुनीता सिंह को संगठन मजबूत करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। चाईबासा में विनय जायसवाल और चक्रधरपुर में शैलेन्द्र सिंह को दायित्व सौंपा गया है। वहीं, सरायकेला-खरसावां के प्रभारी मनोज मिश्रा बनाए गए हैं। कोल्हान और पलामू प्रमंडल में भी पार्टी ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जमशेदपुर महानगर के लिए बबन गुप्ता और पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। गढ़वा में पंकज सिंह, पलामू में शशिभूषण भगत, लातेहार में मनीर उरांव और चतरा में अमरदीप यादव को प्रभारी बनाया गया है।
हजारीबाग में किशुन दास, रामगढ़ में सुरेंद्र महतो और कोडरमा में प्रवीण कुमार मेहता को जिम्मेदारी दी गई है। गिरिडीह महानगर की कमान डॉ संजय सिंह और ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी सरोज सिंह को सौंपी गई है। धनबाद और बोकारो में भी नए चेहरे सामने आए हैं। संताल परगना क्षेत्र में जामताड़ा के लिए प्रदीप साहू, दुमका में अशोक उपाध्याय, देवघर में यदुनंदन पाठक, गोड्डा में सुरेश साहू, साहिबगंज में अमृत पांडेय और पाकुड़ में निवास मंडल को जिला प्रभारी बनाया गया है।


