Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ममता बनर्जी का पुतला फूंका

Jamshedpur News : जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ममता बनर्जी का पुतला फूंका

Jamshedpur News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घटना को लोकतांत्रिक परंपराओं तथा संवैधानिक गरिमा के खिलाफ बताया।

by Mujtaba Haider Rizvi
BJP workers protesting and burning an effigy of Mamata Banerjee in Jamshedpur.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध जताया।

जमकर हुई नारेबाजी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घटना को लोकतांत्रिक परंपराओं तथा संवैधानिक गरिमा के खिलाफ बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राष्ट्रपति देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हैं और उनके सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

राष्ट्रपति के प्रति बंगाल सरकार ने बरती उदासीनता

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल समाज के एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होने पश्चिम बंगाल गई थीं, लेकिन राज्य सरकार ने उनके प्रति अपेक्षित सम्मान नहीं दिखाया। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने कार्यक्रम को लेकर उदासीनता बरती और व्यवस्था को सही ढंग से सुनिश्चित नहीं किया, जो कि राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ है।

देश से माफी मांगें ममता

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर होता है और जब वे किसी राज्य के राजकीय दौरे पर हों, तो वहां की सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि उनके सम्मान और प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए। संजीव सिन्हा ने इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से देश की जनता से माफी मांगने की मांग भी की। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से राज्य की अस्मिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

प्रदर्शन में ये लोग थे शामिल

प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, डॉ. राजीव, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, प्रेम झा, रमेश बास्के, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, उज्ज्वल सिंह, मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, रबिन्द्र सिसोदिया, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, आनंद कुमार, रितेश झा, कुमार अभिषेक, शैलेश गुप्ता, सुशील पांडेय, प्रकाश दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, गणेश मुंडा, शशि सिंह और सौरव चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Also: Jamshedpur News : गुड़ाबांदा में हाथी के हमले से युवक की मौत, लोगों ने वन विभाग को ठहराया जिम्मेदार

Related Articles

Leave a Comment