Home » Jamshedpur News : शादी समारोह में ऐसा क्या हो गया कि व्यक्ति ने पत्नी को लाठी से पीट कर मार डाला, पढें कत्ल की खौफनाक दास्तान

Jamshedpur News : शादी समारोह में ऐसा क्या हो गया कि व्यक्ति ने पत्नी को लाठी से पीट कर मार डाला, पढें कत्ल की खौफनाक दास्तान

रास्ते में चल गईं दोनों के बीच लाठियां, पुलिस तहकीकात में सामने आए कई तथ्य

by Mujtaba Haider Rizvi
bodam murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेलडीह पंचायत अंतर्गत गोबरलाद गांव में शादी समारोह से लौट रहे एक व्यक्ति ने अचानक अपनी पत्नी पर लाठी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पति नशे में धुत था और पत्नी की उसके साथ कहासुनी शुरू हो गई। इसी के बाद यह घटना हुई। पुलिस को मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। इन पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया और पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। दंपती एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में दोनों ने लाठियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

इस दौरान 43 वर्षीय हीरामणि मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गईं और देर रात घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, पति सुधीर मुर्मू भी इस घटना में बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आरोपी पति ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे चौकीदार के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, घायल सुधीर मुर्मू को हिरासत में लेकर इलाज के लिए पटमदा के माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने पंचायत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। फिलहाल पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोबरलाद गांव जंगल के बीच बसा एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण पुलिस को सूचना देर से मिलती है, जिससे आपात स्थितियों में काफी परेशानी होती है।

Read also Chakradharpur Theft News : चक्रधरपुर में लगातार दूसरी रात चोरी, गोदाम से हजारों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

Related Articles

Leave a Comment