Home » Bokaro Illegal Liquor Racket : बोकारो के चास में अंतरराज्यीय अवैध शराब गिरोह का खुलासा, 11 गिरफ्तार, सरगना की तलाश

Bokaro Illegal Liquor Racket : बोकारो के चास में अंतरराज्यीय अवैध शराब गिरोह का खुलासा, 11 गिरफ्तार, सरगना की तलाश

* 17 लाख की शराब, 10 चारपहिया वाहन, तीन मोटरसाइकिल, नौ मोबाइल, मशीन समेत अन्य सामग्री बरामद...

by Anand Mishra
Bokaro Illegal Liquor Racket
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro (Jharkhand) : झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय अवैध शराब गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। झारखंड एटीएस (Jharkhand ATS) और बिहार मद्य निषेध इकाई की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। चास एसडीपीओ (SDPO) प्रवीण कुमार सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपी

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नन्दुआ स्थान स्थित गोपाल सिंह के मकान में छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो अवैध विदेशी शराब निर्माण और पैकिंग का काम कर रहे थे। वहीं गिरोह के सरगना गोपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में सौरभ कुमार सिंह, शिवजी गुप्ता, गणेश गोराई, रितेश कुमार सिंह, उत्तम गोराई, संजीव कुमार, रोहित कुमार, बजरंग स्वर्णकार, विकास कुमार, सन्नी कुमार और चंदन कुमार सिंह शामिल है।

1563 लीटर अवैध शराब व अन्य सामग्री बरामद

आरोपियों के पास से 21 कार्टून आइकॉनिक वाइट और 16 कार्टून इंपीरियल ब्लू ब्रांड की शराब (कुल 1563 लीटर), लगभग 360 लीटर स्प्रिट, शराब निर्माण में प्रयुक्त मशीनें, बोतल, ढक्कन, स्टिकर, 10 चारपहिया वाहन, तीन मोटरसाइकिल और नौ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरोह का सरगना गोपाल सिंह

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से कागजात मांगे, परंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में सभी ने स्वीकार किया कि गिरोह का सरगना गोपाल सिंह है, जो झारखंड और बिहार में अवैध शराब की आपूर्ति करता है।

आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी उत्पाद अधिनियम एवं पॉक्सो से संबंधित मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी चन्दन कुमार दुबे, राजकपुर सेठ, आनंद प्रकाश लकड़ा, रंजन मिश्रा, एवं झारखंड एटीएस तथा बिहार मद्य निषेध इकाई के जवान शामिल थे।

Related Articles