Home » Saranda IED Blast : सारंडा जंगल में नक्सलियों की आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए दोनों ग्रामीणों की मौत

Saranda IED Blast : सारंडा जंगल में नक्सलियों की आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए दोनों ग्रामीणों की मौत

Saranda IED Blast : मंगलवार की शाम को हुई थी घटना, आज दोपहर में घटनास्थल पर पहुंचे सुरक्षाकर्मी

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल से दुखद खबर आई है। जराइकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी में मंगलवार को हुए आईईडी विस्फोट में घायल हुए दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। मरने वालों में तिरिलपोसी गांव के जयसिंह चेरोवा (35) और सलाई चेरोवा (31) हैं। घटना से इलाके में दहशत है।

आईईडी ब्लास्ट की यह घटना मंगलवार शाम 4.30 बजे जराईकेला थाना अंतर्गत तिरिलपोसी गांव में जंगल में घटी थी। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के अनुसार आईईडी लगाने का उद्देश्य गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाना था। हालांकि, जयसिंह चेरुवा और सलाई चेरुवा नामक ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए थे। ये दोनों वनोत्पाद इकट्ठा करने के लिए जंगल में गए थे।

विस्फोट में जयसिंह एवं सलाई चेरुवा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल दोनों घायलों को सारंडा जंगल के अंदर से निकालने की कवायद में जुटे थे। लेकिन, अंधेरा होने की वजह से सुरक्षा कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने देरी पर आक्रोश जताया था और आरोप लगाया था कि अगर पीड़ित कोई सुरक्षाकर्मी होता तो त्वरित प्रतिक्रिया अपनाई जाती। बाद में बुधवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां दोनों ग्रामीणों की लाश मिली।

Read Also: Chaibasa Sports News : अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 : स्टूडेंट क्लब को पराजित कर सेरसा चक्रधरपुर सेमीफाईनल में

Related Articles