Home » Budaun Case: बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Budaun Case: बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

by Rakesh Pandey
Budaun Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : यूपी के बदायूं (Budaun Case) में दो बच्चों की निर्मम हत्या से इस समय पूरा देश दहला हुआ है। दोनों ही मासूमों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि, पुलिस ने हत्या आरोपी साजिद को तो एनकाउंटर में ही मार गिराया था। लेकिन, उसका भाई और हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद मौके से फरार हो गया था। अब उसने बरेली की एक पुलिस चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया है। सरेंडर से पहले जावेद का एक वीडियो भी बनाया गया, जिसमें वह खुद को निर्दोष बता रहा है।

बरेली बस अड्डे पर पकड़ा गया (Budaun Case)

सोशल मीडिया पर जावेद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उससे कांड के बारे में सख्ती से पूछते नजर आ रहे हैं। जावेद वीडियो में बताता है कि बदायूं में कांड के बाद से वह दिल्ली भाग गया था। कई लोगों ने उसे फोन कर बताया। वह बरेली में सरेंडर के इरादे से आया।

जावेद को लेकर उझानी थाना पहुंची पुलिस

आरोपी जावेद को बदायूं पुलिस लेकर उझानी थाना में पहुंची है। उझानी थाने में पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। बच्चों की हत्याकांड मामले में अधिकारी पूछताछ में जुटे हुए हैं और हत्याकांड की कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

बदायूं SSP ने दी जानकारी

बदायूं एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा है कि थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला सुन्दरनगर गझिया रोड बाबा कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद के द्वारा पुलिस कार्यवाई के दवाब में जनपद बरेली के बारादरी थाने के सैटलाइट चौकी पर आत्मसमर्पण किया गया है। इसके विषय में आरोपी के द्वारा अपना एक वीडियो भी वायरल किया गया है। सूचना पर जनपदीय पुलिस के द्वारा उसे बदायूं लाकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम तथ्यों से अवगत कराया जाएगा।

आयुष और आहान के पिता ने किया ये दावा

बदायूं में मारे गए लड़कों के पिता ने कहा , “हम चाहते हैं कि उसे (जावेद) पकड़ा जाए और उससे गहन पूछताछ की जाए। उससे किसी ने ऐसा करवाया है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि उसे पकड़ा जाए और फिर उससे पूछताछ की जाए।”

जावेद पर 25 हजार रुपए का था इनाम

बदायूं पुलिस ने जावेद पर 25000 रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस की करीब आधा दर्जन टीमें उसे खोजने में लगी थी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी घायल हुए थे।

READ ALSO: शराब घोटाले में ईडी ने किया बड़ा एक्शन, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच कर किया गिरफ्तार

Related Articles