Jamshedpur : बर्मा माइंस में ट्रांसफार्मर से क्वाएल चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में बर्माइंस के चूनाभट्टा का रहने वाला विनोद कर्मकार, अनिल दास उर्फ छोटा भकुवा और सिद्धो कानो बस्ती का रहने वाला अजय माझी उर्फ हबीबुल शामिल हैं।इनके पास से पुलिस ने 70 किलो क्वाएल बरामद किया है। लिखा-पढ़ी करके तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस ने दी जानकारी
गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर थाना प्रभारी ने बताया कि टाटा स्टील यूआईएसएल के मैनेजर अजीत कुमार त्रिपाठी ने 18 फरवरी को थाने में इस संबंध में केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ चोरों ने बर्मामाइंस में ट्रांसफार्मर से क्वाएल चोरी किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
मुखबिरों की मदद से हुआ घटना का खुलासा
मुखबिरों की मदद ली गई और उनकी सूचना पर विनोद कर्मकार को पुलिस ने उठाया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद अनिल दास और अजय माझी को गिरफ्तार किया गया। इस तरह घटना का खुलासा हुआ।
Read Also: Palamu News : पलामू में होली के दिन बुजुर्ग की टांगी से हत्या, शराब के नशे में हुआ था विवाद

