रांची: सेल सिटी में मंगलवार को एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सेल सिटी के मॉल के बाहर हुई जब कार अचानक धुएं से भर गई और कुछ ही पलों में उसमें आग लग गई। आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन फायर एक्सटिंग्विशर से कंट्रोल नहीं हुआ। इसके बाद पाइप से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। बता दें कि कार को मॉल के बाहर पार्क किया गया था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
RANCHI FIRE NEWS: सेल सिटी में मॉल के बाहर कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
383

