ब्यौहारी (मध्य प्रदेश)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को जाति जनगणना को देश का ‘एक्स-रे’ करार दिया, जोकि ओबीसी, दलितों और आदिवासियों की स्थिति पर प्रकाश डालेगा और कहा कि ‘चाहे कुछ भी हो’ उनकी पार्टी केंद्र को इस कवायद को संपन्न कराने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जातीय जनगणना के मुद्दे पर नहीं बोलने का भी आरोप लगाया।
जाति जनगणना देश का एक्स रे
गांधी ने कहा कि देश में ओबीसी, दलित और आदिवासियों की स्थिति का सच जानने के लिए हम केंद्र सरकार को जातीय जनगणना कराने के लिए मजबूर करेंगे। राजस्थान, और छत्तीसगढ़ में हमारी सरकारों ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू का दी है। वह राज्य विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना देश का ‘एक्स-रे’ है। देश के आदिवासी, दलित, ओबीसी घायल हैं। आइए जांच करें, इससे तस्वीर साफ हो जाएगी।
प्रधानमंत्री से जब देश की बात करने को कहीए तो वो पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर बात करने लगते हैं :
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कांग्रेस द्वारा की गई जाति जनगणना के आंकड़े जारी करने की चुनौती दी है. लेकिन इसके बारे में बात करने के बजाय, वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दक्षिण के बारे में बात करते हैं. जाति जनगणना पर बोलिये। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा लिखी गयी एक किताब का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि किताब में उल्लेख किया गया है कि गुजरात नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रयोगशाला है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लेकिन मध्य प्रदेश मृत व्यक्तियों के इलाज, व्यापमं, बच्चों के मध्याह्न भोजन, आदिवासियों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार जैसे कई घोटालों की प्रयोगशाला है। मध्य प्रदेश में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होंगे। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
काम और कांग्रेस पार्टी में इतना व्यस्त रहा कि शादी के बारे में सोच ही नहीं सका : राहुल गांधी
विवाह के सवाल का अक्सर सामना करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने काम और कांग्रेस पार्टी के भीतर इतना व्यस्त हो गये कि शादी के बारे में सोच ही नहीं सके। उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज की छात्राओं के एक समूह के साथ संवाद के दौरान एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। राहुल गांधी पिछले दिनों जयपुर के इस कॉलेज में पहुंचे थे और वहां छात्राओं के साथ संवाद किया था। उन्होंने एक छात्रा के साथ स्कूटी की सवारी भी की थी। कांग्रेस नेता ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया। इस संवाद के दौरान एक छात्रा ने सवाल किया कि सर, आप इतने स्मार्ट हैं, इतने अच्छे दिखते हैं, फिर अब तक शादी के बारे में क्यों नहीं सोचा? इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा, क्योंकि मैं अपने काम में, कांग्रेस पार्टी में बिल्कुल उलझ गया हूं।
जाति जनगणना समाज का एक्स-रे :
छात्राओं ने जाति जनगणना को लेकर भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से सवाल किया। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह पूरी तरह जाति जनगणना के पक्ष में हैं क्योंकि यह जाति जनगणना एक ‘एक्स-रे’ की तरह है जिससे अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी), दलितों और आदिवासी समुदायों की वास्तविक स्थिति के बारे में पता चल सकेगा। उनका कहना था, सच यह है कि ओबीसी, दलित, आदिवासी सत्ता के ढांचे में शामिल नहीं हैं। किसी को नहीं पता कि ओबीसी, दलित, आदिवासी और सामान्य वर्ग के लोग कितने हैं। आपको चोट लगती है तो सबसे पहले आप एक्स-रे कराते हैं. जाति जनगणना भी एक्स-रे है। एक छात्रा ने राहुल गांधी से उनके चेहरे की चमक का राज पूछना चाहा तो कांग्रेस नेता ने कहा कि वह अपने चेहरे को धोने के लिए साबुन और क्रीम का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि सिर्फ पानी से चेहरा साफ करते हैं।
READ ALSO :

