Home » CBSE-Board-Exam-2026-News : सीबीएसई ने एग्जाम शेड्यूल में किया संशोधन, कौन सी परीक्षा की तारीख बदली-पढ़ें

CBSE-Board-Exam-2026-News : सीबीएसई ने एग्जाम शेड्यूल में किया संशोधन, कौन सी परीक्षा की तारीख बदली-पढ़ें

by Anand Mishra
CBSE Symbolic Photo
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CBSE Board Exam 2026 News : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल में आंशिक संशोधन किया है। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3 मार्च को होने वाली 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च को होंगी। इसी तरह 3 अप्रैल की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आगामी 10 मार्च को होंगी।

प्रशासनिक कारणों से किया गया संशोधन

बोर्ड की ओर से बताया गया है कि प्रशासनिक कारणों से एग्जाम शेड्यूल में संशोधन करते हुए तिथि में बदलाव किया गया है। बोर्ड की ओर से अपने संबद्ध व सभी कोटि के स्कूलों को यह जानकारी दे दी गई है। बताया गया है कि उक्त तिथियों के अलावा किसी भी परीक्षा की तिथि में बदलाव नहीं किया गया है।

17 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं सेशन 1 की परीक्षाएं आगामी 17 फरवरी से आरंभ हो रही हैं। बोर्ड की ओर से एग्जाम शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके अलावा एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles