Home » Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar : लोकतंत्र के प्रहरी ज्ञानेश कुमार ने टेका बासुकीनाथ में शीश, महादेव से की मंगल कामना

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar : लोकतंत्र के प्रहरी ज्ञानेश कुमार ने टेका बासुकीनाथ में शीश, महादेव से की मंगल कामना

by Rakesh Pandey
Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झारखंड की प्रसिद्ध तीर्थ नगरी बासुकीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सपरिवार भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश व झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सपरिवार शिव-पार्वती की आरती में हुए शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंदिर परिसर में पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा संपन्न की। इसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित संस्कार मंडप में भगवान शिव एवं माता पार्वती की भव्य आरती की गई, जिसमें उन्होंने सहभागिता निभाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर

पूजा-अर्चना के उपरांत उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिन्हा ने मुख्य चुनाव आयुक्त का स्वागत करते हुए बासुकीनाथ धाम का फोटो स्मृति-चिह्न भेंट किया। वहीं, दुमका जिला प्रशासन की ओर से वन विभाग के डाक बंगला में मुख्य चुनाव आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

बातचीत में कही ये बात

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि उन्होंने भगवान शिव से झारखंड और देशवासियों के बेहतर, शांतिपूर्ण और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने आध्यात्मिक स्थलों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर झारखंड के चुनाव आयुक्त रवि, उपायुक्त अभिजीत कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार, स्थानीय पुलिस बल एवं जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Read Also- Jamshedpur Accident : परसुडीह में हैंड ब्रेक फेल होने से पीछे लुढ़क रही बस से कुचलकर किशोरी की मौत, चचेरी बहन की हालत नाज़ुक

Related Articles