Home » Jamshedpur CGST Raid : जुगसलाई में सीजीएसटी की बड़ी छापेमारी, कारोबारी के ठिकानों पर कार्रवाई

Jamshedpur CGST Raid : जुगसलाई में सीजीएसटी की बड़ी छापेमारी, कारोबारी के ठिकानों पर कार्रवाई

by Yugal Kishor
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई में CGST की इंवेस्टिगेटिंग विंग डीजीसीआइ (DGCI) की टीम ने तीन प्रमुख स्थानों पर छापेमारी की। इनमें जुगसलाई में कारोबारी राजेश अग्रवाल के ठिकाने पर छापा पड़ा, साथ ही उनके होटल रिवाह (NH 33) और आदित्यपुर स्थित एक कंपनी में भी जांच की जा रही है। यह छापेमारी CGST में गड़बड़ी की शिकायत के बाद की गई है।

CGST में गड़बड़ी के आरोप पर कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, सीजीएसटी में की गई गड़बड़ी को लेकर शिकायत मिलने के बाद डीजीसीआइ टीम ने राजेश अग्रवाल के ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने कागजातों की जांच शुरू कर दी है और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि, इस दौरान कारोबारी राजेश अग्रवाल घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। उनके अनुपस्थित रहने के बावजूद जांच का सिलसिला जारी है।

GST कटौती और भुगतान की हो रही जांच

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के क्रम में जीएसटी की कटौती और उसके भुगतान में अनियमितताओं के संदर्भ में जांच की जा रही है। राजेश अग्रवाल और उनके अन्य पार्टनरों की भी तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई सीजीएसटी के तहत कर भुगतान और कटौती में धांधली की जांच के तहत की जा रही है, जिससे अधिकारियों को महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारी मिली है।

Related Articles