Home » Chaibasa Double Murder : चाईबासा में वृद्ध दंपती की गला रेतकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Chaibasa Double Murder : चाईबासा में वृद्ध दंपती की गला रेतकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

by Anand Mishra
Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • पुलिस का मानना है कि मृतक सर्गिया बालमुचू का गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था, संभवतः इसी विवाद के कारण हत्या की गई…

Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के गुइवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव में सोमवार देर रात एक वृद्ध दंपति की टांगी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 72 वर्षीय सर्गिया बालमुचू और उनकी 65 वर्षीय पत्नी मुक्ता बालमुचू के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

खटिया पर देर तक पड़ा देख ग्रामीण को हुआ संदेह

मंगलवार सुबह जब एक ग्रामीण खेत की ओर जा रहा था, तभी उसने दंपति को घर के आंगन में खटिया पर लेटे देखा। दो घंटे बाद लौटने पर जब दंपति को आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने चादर हटाई, जहां दोनों खून से लथपथ मृत पड़े थे।

डायन-बिसाही के संदेह में हत्या की चर्चा

ग्रामीणों ने संदेह जताया है कि डायन-बिसाही के शक में हत्या हो सकती है, जबकि पुलिस का मानना है कि मृतक सर्गिया बालमुचू का गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था और इसी विवाद में पेनाल्टी नहीं देने के कारण हत्या की गई होगी। गुवा थाना प्रभारी नीतिश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने पर वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। इस घटना ने पूरे गांव को सन्न कर दिया है और लोग भयभीत हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Read Also: Chaibasa Track Maintainer Death : चक्रधरपुर में पट्रोलिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर ट्रैक मेंटेनर की मौत, कर्मियों में शोक

Related Articles