Home » Chaibasa Road Accident : पश्चिमी सिंहभूम में सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Chaibasa Road Accident : पश्चिमी सिंहभूम में सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Chaibasa Road Accident : घटना के बाद परिजन बच्चे को तुरंत मनोहरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa road accident scene where a 10-year-old child was hit and killed by a speeding tractor in West Singhbhum.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में 10 वर्षीय एक बच्चे अंकित नायक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अंकित अपने मामा के पास कुछ सामान पहुंचाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी मनोहरपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिजन बच्चे को तुरंत मनोहरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अंकित बगल के गांव सारगिडीह के स्कूल में पढ़ता था। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना की खबर सुन कर गांव के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया। अंकित की मौत से उसके परिवार में शोक की लहर है।

Read Also: Chaibasa News : कोल्हान कमिश्नर नेलसम एयोन बागे को भावभीनी विदाई, 33 वर्षों की सेवा का हुआ सम्मान

Related Articles