Home » Chaibasa Today News : घर के बाहर युवक सेंक रहा था धूप, ट्रैक्टर ने कुचल दिया, घटनास्थल पर मौत, पुलिस ने किया जब्त

Chaibasa Today News : घर के बाहर युवक सेंक रहा था धूप, ट्रैक्टर ने कुचल दिया, घटनास्थल पर मौत, पुलिस ने किया जब्त

by Rajeshwar Pandey
Giridih Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत कादोकोड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सोए हुए एक युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय गोलक नायक उर्फ हरिओम नायक के रूप में हुई है, जो कादोकोड़ा आदिवासी टोली का रहने वाला था। सोमवार की सुबह हरिओम अपने घर के बाहर धूप सेंक रहा था, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी को बैक करते हुए उसे चपेट में ले लिया।

इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया, लेकिन जगन्नाथपुर के थाना प्रभारी अविनाश हेंब्रम ने दल-बल के साथ पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया गया है।

प्रशासन की कार्रवाई

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर लापरवाही और अनियंत्रित गाड़ी चलाने के कारण होती हैं, जो जानलेवा साबित होती हैं।

Related Articles