Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर के होटल में चतरा के व्यवसायी सुबोध सिंह का शव संदिग्ध हालात में बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News : जमशेदपुर के होटल में चतरा के व्यवसायी सुबोध सिंह का शव संदिग्ध हालात में बरामद, जांच में जुटी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News : चतरा के कारोबारी की जमशेदपुर में हत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे से चतरा जिले के जाने-माने व्यवसायी और संवेदक सुबोध सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से हड़कंप मच गया है। यह घटना बुधवार को सामने आई, जिसने न केवल स्थानीय क्षेत्र बल्कि चतरा जिले में भी सनसनी फैला दी है।

सूत्रों के अनुसार, सुबोध सिंह होटल के एक कमरे में ठहरे हुए थे, जहां उनका शव संदिग्ध स्थिति में मिला। होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) भेजा गया। एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फिलहाल अधिकारियों ने मीडिया को कोई विस्तृत जानकारी देने से परहेज़ किया है। सिर्फ इतना कहा गया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सुबोध सिंह तरा शहर के बाइपास रोड स्थित नगवां मोहल्ला के निवासी थे और उनका मूल गांव हंटरगंज प्रखंड के ढौलिया में स्थित है। वे एक सफल कारोबारी और संवेदक के रूप में जिले में ख्याति प्राप्त कर चुके थे। उनकी रहस्यमयी और असमय मौत की खबर से चतरा के व्यापारिक समुदाय में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

पुलिस फिलहाल हर पहलू से जांच में जुटी है, जिसमें होटल स्टाफ से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगालना और फोन रिकॉर्ड खंगालने जैसी प्रक्रिया शामिल हैं। परिजन सुबोध सिंह की मौत की सूचना मिलते ही तुरंत जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो मौत की असली वजह पर से पर्दा हटा सकती है।

Read also Jamshedpur News : टाटा जू में बीमार भालू की मौत, जानें भालू के साथ क्या हुआ

Related Articles