Home » छत्तीसगढ़ में मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी, दोनों में बेटियों ने गाड़े झंडे

छत्तीसगढ़ में मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी, दोनों में बेटियों ने गाड़े झंडे

by The Photon News Desk
Chhattisgarh Matric and Inter results
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रायपुर। Chhattisgarh Matric and Inter results : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार को मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। मैट्रिक में 75.61 प्रतिशत तथा इंटर में 80.74 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या छात्र से अधिक है।

मैट्रिक और इंटर दोनों में बेटियां टॉपर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्ले ने गुरुवार को मैट्रिक और इंटर के परिणामों की घोषणा की। मैट्रिक में जशपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सिमरन सब्बा ने 99.50 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनीं। जबकि, इंटर में सराईपाली के इवास वूडलैंड अंग्रेजी माध्यम हायर सेकंडरी स्कूल की महक अग्रवाल 97.40 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनीं।

Chhattisgarh Matric and Inter results: दो लाख 57 हजार 72 विद्यार्थी मैट्रिक में हुए पास

इस वर्ष मैट्रिक में तीन लाख 45 हजार 686 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से तीन लाख 40 हजार 220 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। तीन लाख 39 हजार 994 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या दो लाख 57 हजार 72 है। इस प्रकार 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 तथा बालकों का प्रतिशत 71.12 है।

34.56 प्रतिशत बच्चे मैट्रिक में फर्स्ट डिवीजन

अधिकारियों के मुताबिक, घोषित परीक्षा परिणाम में मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से एक लाख 17 हजार 519 (34.56 प्रतिशत), द्वितीय श्रेणी से एक लाख 23 हजार 386 (36.29 प्रतिशत) तथा तथा तृतीय श्रेणी से 16 हजार 165 (4.75 प्रतिशत) विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पास श्रेणी से दो परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 19 हजार 12 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है। विभिन्न कारणों से 226 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गए हैं।

इंटर में दो लाख आठ हजार 789 हुए पास

अधिकारियों ने बताया कि इंटर में पंजीकृत दो लाख 61 हजार 77 विद्यार्थियों में से दो लाख 58 हजार 704 परीक्षा में शामिल हुए। उनके मुताबिक, घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या दो लाख आठ हजार 789 है। इस परीक्षा में कुल 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार इनमें बालिकाओं का प्रतिशत 83.72 तथा बालकों का प्रतिशत 76.91 है।

इंटर में 34.07 प्रतिशत विद्यार्थी को फर्स्ट डिवीजन

इंटर में प्रथम श्रेणी से 88 हजार 101 (34.07 प्रतिशत), द्वितीय श्रेणी से एक लाख नौ हजार 185 (42.22 प्रतिशत) तथा तृतीय श्रेणी से 11 हजार 498 (4.45 प्रतिशत) परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पास श्रेणी से पांच परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पूरक की पात्रता 22 हजार 232 परीक्षार्थियों को मिली है। विभिन्न कारणों से 129 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गए हैं।

सीएम ने दी बधाई, कहा-शाबाश बेटियों

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को बधाई दी है तथा जिन बच्चों के परिणाम बेहतर नहीं आए हैं, उन्हें निरंतर मेहनत करने की सलाह दी है। साय ने सोशल मीडिया एक्स में लिखा है, ”शाबाश बेटियों। दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

READ ALSO : टाटा स्टील ऑस्ट्रेलिया से भारत तक रॉ मैटेरियल शिपमेंट के लिए जैव ईंधन पर पूर्ण क्षमता का प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय स्टील कंपनी बनी

Related Articles