रांची: CM Hemant Soren in Deoghar : सावन मेले की शुरूआत होने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को देवघर पहुंचे। सीएम अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ हर-हर महादेव के जयकारे के बीच बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा अर्चना कर राज्य के सर्वागीण विकास, अमन चैन व सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न प्रदान किया।

CM Hemant Soren in Deoghar : क्या बोले सीएम
बाबा वैद्यनाथ में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि हम लोग आस्था और विश्वास लेकर यहां आते हैं। यहां कितनी बार आ चुके हैं, इसकी गिनती नहीं हैं और कितनी बार आयेंगे उसकी भी गिनती नहीं होगी। जनमानस की खुशहाली व मिलजुल कर रहने की मानव जीवन की परंपरा चलती रहे। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से उन्होंने राज्य व देश में अमनचैन और खुशहाली की कामना की है।
CM Hemant Soren in Deoghar : श्रावणी मेला में होने वाली व्यवस्थाओं की ली जानकारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूजा के बाद जिला के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में देवघर के श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली व साथ की श्रद्धालुओं को मेले के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

